Entertainment : Don 3: शाहरुख़ के फैंस के लिए अच्छी खबर, अभिनेता की 'डॉन 3' पर निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Don 3: शाहरुख़ के फैंस के लिए अच्छी खबर, अभिनेता की ‘डॉन 3’ पर निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट 

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
don3

शाहरुख खान आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में उनकी फिल्म पठान रिलीज़ हुई थी। फिल्म को  देश के साथ विदेशों में भी काफी सफलता मिली है। फिल्म को अभी बांगलादेश में भी रिलीज़ किया गया। फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही वहा पर टिकट बिक गए। अब एक बार फिर शाहरुख चर्चाओं में है। उनकी फिल्म डॉन 3 पर अब एक बड़ा अपडेट आया है। 

‘डॉन 3’ पर बड़ा अपडेट

शाहरुख खान की फिल्म डॉन की दोनों ही फ्रेंचाइजी ने रिलीज़ के समय जमकर कलेक्शन किया था । दर्शकों द्वारा दोनों ही फिल्म खूब पसंद की गई। अभिनेता के फैंस इसके पार्ट 3 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब उनका ये इंतज़ार खत्म हो गया है। फिल्म के निर्माता ने इस पर एक अपडेट साझा किया है।

रितेश सिधवानी ने बताया की फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर अभी फिल्म की कहानी लिख रहे है। स्क्रिप्ट जब तक पूरी नहीं होगी। तब तक हम फिल्म के बारे में कुछ नहीं कह सकते।

2006 में रिलीज हुई थी डान

निर्माता ने आगे बताया को सब को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के राइट्स  फरहान अख्तर और सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए थे। फिल्म को दोबारा से शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट कर बनाई गई थी। पहली फिल्म 2006 में रिलीज़ हुई थी। तो वहीं ‘डॉन 2’ 2011 में। फिल्म का निर्देशक फरहान अख्तर द्वारा किया गया था।

Share This Article