National : डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर, वीडियो हो रहा वायरल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर, वीडियो हो रहा वायरल

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Doctor ate cow dung

Doctor ate cow dung

सोशल मीडिया पर डॉक्टर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो हरियाणा के करनाल का 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। साथ ही यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो देखने में काफी अजीब है लेकिन इस वीडियो पर यकीन करना मुश्किल है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक डॉक्टर गाय का गोबर खाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में डॉक्टर कह रहा है कि गाय के गोबर का एक चम्मच खाने से तन और मन बिल्कुल पवित्र हो जाता है। वहीं डॉक्टर कह रहा है कि भारत का राष्ट्र पशु गाय ही होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हरियाणा के करनाल जिले का है। इस वीडियो में गाय का गोबर खाने वाले डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल बताया जा रहा है। डॉक्टर मनोज मित्तल एक बाल रोग विशेषज्ञ है, लेकिन उनकी आयुर्वेद में पहले से काफी रुचि है। इस वायरल वीडियो में वो कह रहे है कि भारत का राष्ट्र पशु तो गाय माता होनी चाहिए क्योंकि भारत का राष्ट्र पशु हिंसक नहीं होना चाहिए।

मेरी मां एकादशी के व्रत पर हमेशा गाय का गोबर खाती थी-डॉक्टर

वायरल वीडियो में वो कहते हैं कि मेरी मां एकादशी के व्रत पर हमेशा गाय का गोबर खाती थी। फिर अचानक एक टुकड़ा गाय का गोबर खाते हुए कहते हैं कि अगर हम गाय का एक चम्मच गोबर खाते हैं तो हमारा तन मन पवित्र हो जाता है। डॉक्टर मित्तल का कहना है कि यदि महिलाएं गाय का गोबर खाती हैं तो उन्हें नॉर्मल डिलीवरी होगी और उन्हें फिर सिजेरियन की आवश्यक्ता ही नहीं पड़ेगी। वहीं लोग इस वीडियो को देखकर तरह तरह के रिएक्शन दें रहे हैं।

Share This Article