Big News : बड़ी खबर : बदल जाएंगे इन जिलों के DM, शासन में भी बड़े बदलाव की तैयारी! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : बदल जाएंगे इन जिलों के DM, शासन में भी बड़े बदलाव की तैयारी!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: नए साल के शुरूआती दिनों में प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव की तैयारी चल रही है। सरकार ने जल्द प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है। शासन स्तर पर कई अधिकारियों के प्रभार बदलने की तैयारी की खबरें सामने आ रही हैं। जबकि कुछ जिलों डीएम भी बदले जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबलद की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलों के डीएम बनने के लिए शासन स्तर पर लाॅबिंग की भी बातें सामने आ रही हैं। दो जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी बदले जाने की पूरी संभावना है। हरिद्वार के डीएम दीपेंद्र चैधरी कुछ माह पहले ही तैनात हुए हैं, लेकिन उनको हटाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद ही निजी कारणों से डीएम पद से हटने का सरकार से अनुरोध किया है। ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से तैनात जिलाधिकारी नीरज खैरवाल को शासन में लाये जाने की तैयारी है। दोनों जिलों में नए डीएम तैनात किए जाएंगे। इतना ही नहीं विकास प्राधिकारणों में तैनात कुछ अफसरों को भी बदला जा सकता है। शासन स्तर पर फेरबदल होना तय है।

Share This Article