Highlight : सड़क सुरक्षा व पर्यावरण को समर्पित रैली को DM ने किया रवाना, कहा- पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सड़क सुरक्षा व पर्यावरण को समर्पित रैली को DM ने किया रवाना, कहा- पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

Yogita Bisht
2 Min Read
रैली रवाना

जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज तड़के मसूरी डायवर्जन राजपुर रोड से पहाड़ी पेडलर्स, टीमवंडर्स बाइक ग्रुप को सड़क सुरक्षा और पर्यावरण को समर्पित रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रैली मसूरी डायवर्जन से मसूरी तक गई। जहां पर्यावरण सरंक्षण और सड़क सुरक्षा को समर्पित इस रैली से जनमानस में पर्यावरण के सरंक्षण सुरक्षित सफर के लिए संदेश दिया।

सड़क सुरक्षा व पर्यावरण को समर्पित रैली को DM ने किया रवाना

सड़क सुरक्षा व पर्यावरण को समर्पित रैली को डीएम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधकारी ने कहा कि आज इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर अत्यंत हर्ष हो रहा है। ये साईकिल बाइक रैली पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण न केवल हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है, बल्कि वर्तमान में भी हमारे स्वास्थ्य और जीवन स्तर को प्रभावित करता है। हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग जैसे कार्यों को अपनाना चाहिए।

DM ने की सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण करने की अपील

जिलाधिकारी देहरादून ने प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए सभी नागरिकों से मिलकर एक सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा भी एक गंभीर विषय है। सड़क पर चलने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का ध्यान रखना और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमें न केवल स्वयं सुरक्षित रहना है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है। ये साईकिल बाइक रैली न केवल एक यात्रा है, बल्कि एक एक जागरूकता का संदेश है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।