National : Diwali 2024: क्यों प्रिय है लक्ष्मी मां को गन्ना? दिवाली पर क्यों करनी चाहिए गन्ने की पूजा, यहां जानें कारण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Diwali 2024: क्यों प्रिय है लक्ष्मी मां को गन्ना? दिवाली पर क्यों करनी चाहिए गन्ने की पूजा, यहां जानें कारण

Renu Upreti
2 Min Read
diwali-2024-why-does-lakshmi-maa-love-sugarcane

दिवाली के दिन लोग अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजाते हैं। इस दिन घर के सदस्य नए कपड़े पहनते हैं। इस दिन देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर मे सुख समृद्धि व खुशहाली आती है।

लक्ष्मी मां की प्रिय वस्तुओं में गन्ना

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान माता लक्ष्मी की प्रिय वस्तुएं रखी जाती है। लक्ष्मी मां की प्रिय वस्तुओं में गन्ना भी उनका पसंददीदा है। ऐसी मान्यता है कि महालक्ष्मी पूजा के दिन दो गन्ने की पूजा करने से लक्ष्मी मां हमेशा के लिए घर में ही वास करती है। दीपावली पर गन्ने की पूजा इसलिए भी की जाती है कयोंकि मां लक्ष्मी को गन्ना काफी पसंद है।

पूजा में दो गन्ने रखना शुभ

दीपावली की पूजा में दो गन्ने रखना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा में गन्ने से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। गन्ने को पूरी रात लक्ष्मी पूजन के अन्य सामाग्री के साथ रखना चाहिए और अगले दिन इसे घर में परिवार के सबसे छोटे सदस्यों को भोजन के रुप में खिलाना चाहिए।

क्या है लक्ष्मी पूजन में गन्ना रखने की परंपरा

मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी का एक स्वरुप गजलक्ष्मी भी है। इसलिए दिवाली के दिन गन्ने की पूजा की जाती है। गन्ने को प्रसाद के रुप में ग्रहण करना चाहिए। दिवाली के दिन गणेश की पूजा करने का भी विधान है। गणेश भगवान को बुद्धि और विवेक के देवता के रुप में पूजा जाता है।

Share This Article