Health : Diwali 2024: दिवाली पर दिखना चाहती है खूबसूरत? तो इन नेचुरल तरीकों से पाए इंस्टेंट ग्लो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Diwali 2024: दिवाली पर दिखना चाहती है खूबसूरत? तो इन नेचुरल तरीकों से पाए इंस्टेंट ग्लो

Uma Kothari
4 Min Read
Skin Care Tips For Glowing Skin

Skin Care tips: खूबसूरत दिखना किसे पसंद नहीं होता। हर किसी को फिर चाहे वो महिलाएं हो या पुरुष ग्लोइंग स्किन चाहिए होती है। त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। कुछ दिन में दिवाली (Diwali 2024) का त्यौहार आने वाला है। कई लोग एक-एक महीने पहले से ही स्किन केयर करना शुरू कर देते है।

लेकिन स्किन रूटीन फॉलो करने के लिए बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ते है। लेकिन अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहती और इंसटेंट ग्लो अपने चेहरे पर लाना चाहती है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस फेस्टिव सीजन अगर आपको नेचुरल ग्लो और खुबसूरत दिखना है तो इन घरेलू तरीकों को ट्राई कर सकती हैं।

ग्लोइंग त्वचा के लिए करें ये ट्राई (Skin Care Tips For Glowing Skin)

Diwali 2024 हर कोई ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। इस पैक्स को ट्राई कर आप नेचुरल ग्लो पा सकती हैं। इनको अपने रूटीन में लाने के बाद आपको मेकअप की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

बेसन और रोज वाटर का करें इस्तेमाल Gram flour for glowing skin

घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर नेचुरल ग्लो मिलता हैं। बेसन और रोज वाटर चेहरे पर अप्लाई कर आप निखार पा सकती है। बेसन में एक्सफोलिएटिंग एजेंट होते है जो चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही स्किन को इवन करने का भी काम करता है। तो वहीं रोज वाटर स्किन को हाइड्रेट करता है। जिससे अंदर से स्कीन ग्लो करती है। आप हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।

बेसन और रोज वाटर का पैक बनाने का तरीका (Benefits OF Gram Flour For Skin)

  • एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन के लें।
  • इसमें 1 चम्मच रोज वाटर डालें।
  • दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • पैक को चेहरे पर लगाए।
  • 15-20 मिनट के बाद चेहरे को ठड़े पानी से धो लें।

खीरे के फेस मास्क है लाभदायक (Cucumber for glowing skin)

खीरा स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इससे ना सिर्फ आपकी स्कीन हाइड्रेटिड रहेगी बल्कि ये अंदर से आपको नेचुरल ग्लो भी देगा। इसमें मिनरल्स और विटामिन्स स्किन को हेल्दी रखने का काम करते हैं। हफ्ते में इस पैक का इस्तेमाल आप तीन-चार बार कर सकती है।

फेस मास्क कैसे बनाए (How To Make Cucumber Face Mask)

  • इसके लिए खीरे का पेस्ट बना ले।
  • पेस्ट को फेस पर अप्लाई करें।
  • 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगे रहने दे।
  • फिर साफ पानी से धो लें।

Disclaimer:- ऊपर दिए गए नुस्खों को ट्राई करने से पहले स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लें। सभी की त्वचा अगल होती हैं। ऐसे में खबर उत्तराखंड ये दावा बिल्कुल नहीं करता कि ऊपर दिए गए नुस्खों को ट्राई कर आपको इंस्टेंट ग्लो मिल जाएगा। अपनी स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़े:-पीएम मोदी ने खुद बताया अपने चमकते चेहरे का राज

Share This Article