हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा-अर्चना भी की जाती है। दोनों देवता की पूजा करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है। दिवाली शुभता और पवित्रता का प्रतीक है। इस दिन किए गए काम दोगुना फल प्रदान करते हैं। साथ ही सौभाग्य मे वृद्धि होती है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में चांदी के सिक्के रखने की भी मान्यता है। ऐसे में अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं तो कितने चांदी के सिक्के रखने चाहिए आइये जानते हैं।
माता लक्ष्मी का सिक्का
दिवाली पूजा के दौरान माता लक्ष्मी का सिक्का रखना काफी शुभ माना जाता है। लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी के रुप में पूजा जाता है। सिक्के धन का प्रतीक होते हैं। माता लक्ष्मी को सिक्के चढ़ाकर हम उनसे धन और समृद्धि की कामना करते हैं।
भगवान गणेश का सिक्का
भगवान गणेश को विघ्नहर्त्ता कहा जाता है और माना जाता है कि वे सभी शुभ कार्यों की शुरुआत में पूजे जाते हैं। इसलिए दिवाली के दिन भगवान गणेश की पूजा करके हम अपने जीवन से सभी तरह के विघ्न बाधाओं को दूर करते हैं।
माता सरस्वती का सिक्का
माता सरस्वती का सिक्का दिवाली पूजा में काफी विशेष माना जाता है। माता सरस्वती ज्ञान का प्रतीक हैं। दिवाली पर उनके सिक्के को पूजा स्थल पर रखने का विशेष महत्व है। दिवाली पूजन में माता सरस्वती का सिक्का रखने से सभी कार्यों में सफलता मिलने लग जाती है।
कुबेर देवता का सिक्का
कुबेर देवता का सिक्का दिवाली पूजा में रखना काफी शुभ माना जाता है। कुबेर देवता का सिक्का रखन से धन की वृद्धि होती है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए कुबेर देवता का सिक्का बहुत शुभ माना जाता है। कुबेर देवता का सिक्का रखने से कर्ज से भी छुटकारा मिल जाता है।
ईष्टदेव का सिक्का
दिवाली के दिन ईष्टदेवता का सिक्का रखना चाहिए। ऐसा करने से ईष्टदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी।