Assembly Elections : मंत्री हरक सिंह रावत के फिर से कांग्रेस में लौटने की चर्चा, किया दिल्ली का रुख! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मंत्री हरक सिंह रावत के फिर से कांग्रेस में लौटने की चर्चा, किया दिल्ली का रुख!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा में टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। खबर है कि 15 से 20 विधायकों का टिकट कट सकता है। 15 से 20 वर्तमान विधायकों के टिकट पर कैंची चल सकती है। वहीं कई मंत्री-विधायक ऐसे हैं जो दो दो टिकट की मांग कर रहे हैं. कोई पत्नी के लिए टिकट मांग रहा है तो कोई बेटे के लिए।

इनमे से एक हैं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत। हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वो नाराज बताए जा रहे हैं और खबर है कि वो कांग्रेस में लौट सकते हैं। जानकारी मिली है कि वो आज एक बार फिर से दिल्ली रवाना हुए।  मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू के लिए भी टि‍कट की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा तैयार नहीं है।

आपको बता दें कि हरक सिंह रावत मार्च 2016 में 8 अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ हुए भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन अब 2022 में फिर से उनके कांग्रेस में जाने की खबर है। बीते दिन वो कोर ग्रुप की बैठक में शामिल नहीं हुए जिससे चर्चाएं तेज हो गई। बैठक से लेकर बाहर चर्चाएं चलीं कि हरक सिंह रावत फिर से नाराज हो गए हैं।

Share This Article