Dehradun : दिनेश अग्रवाल को किया पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित, कल ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिनेश अग्रवाल को किया पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित, कल ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
दिनेश अग्रवाल को किया पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित

उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक झटके लगने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर शाम कांग्रेस नेता रहे दिनेश अग्रवाल ने भी चुनाव से ठीक पहले पार्टी को अपना इस्तीफा थमा दिया है।

कांग्रेस ने किया पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित

कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं पीसीसी सदस्य दिनेश अग्रवाल और नगर निगम पार्षद राजेश परमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। बता दें कि उन्होंने शनिवार को ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

हाईकमान ने दिनेश अग्रवाल को बनाया था स्टार प्रचारक

दिनेश अग्रवाल को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का स्टार प्रचारक भी बनाया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दिनेश अग्रवाल और राजेश परमार लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। जिसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।