Dehradun : रायपुर स्टेडियम में नहीं अब यहां लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, इस वजह से हुआ बदलाव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रायपुर स्टेडियम में नहीं अब यहां लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, इस वजह से हुआ बदलाव

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
DHIRENDRA SHASTRI

बाबा बागेश्वर धाम का दरबार चार नवंबर को देहरादून में लगने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। पहले धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में लगने जा रहा था। लेकिन अब आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है।

दरबार के कार्यक्रम स्थल में हुआ बदलाव

अपने बयानों और चमत्कार को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार चार नवंबर को दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव किया गया।

खेल निदेशालय ने दी अनुमति

परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिल गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां भी तेज कर दी गई है। बता दें उत्तराखंड में पहली बार बाबा बागेश्वर धाम का दरबार लगने जा रहा है। ऐसे में देहरादून के अलावा अन्य राज्यों से भी भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

dehradun news

परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा दरबार

बता दें श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में कराया जा रहा था। लेकिन गुरुवार को अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। अब दरबार देहरादून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में शाम चार बजे से रात 10 बजे तक लगेगा।

सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

चार नवंबर को बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दरबार को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। कार्यक्रम में अन्य राज्यों से भी भक्तों के आने की संभावना है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।