Big News : Dhanteras 2023 : भगवान धन्वंतरि को खुश करने के लिए पहने इस रंग के कपड़े, दिवाली तक चमक जाएगी किस्मत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

dhanteras 2023 : भगवान धन्वंतरि को खुश करने के लिए पहने इस रंग के कपड़े, दिवाली तक चमक जाएगी किस्मत

Yogita Bisht
3 Min Read
धनतेरस 2023 dhanteras 2023

इस साल 10 नवंबर यानी कि आज धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। देशभर में आज बाजारों में धनतेरस के त्यौहार को लेकर रौनक नजर आ रही है। इस दिन अगर आप कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनते हैं तो आप पर भगवान धन्वंतरि की विशेष कृपा होती है।

धनतेरस के दिन खरीदी गई संपत्ति में होती है तेरह गुणा वृद्धि

धनतेरस का पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। इस दिन को वस्तुओं की खरीदारी के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है। इस दिन लोग सोना-चांदी के साथ ही बर्तनों की खरीददारी भी करते हैं।

इन रंग के कपड़ों को माना जाता है शुभ (dhanteras 2023)

धनतेरस के दिन पूजा के दौरान कपड़ों के रंग का विशेष महत्व होता है। इस दिन काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदना बेहद ही शुभ होता है। इस दिन अगर आप पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनते हैं तो ये आपके लिए बेहद ही लाभदायक होगा। इस से जिंदगी में सुख और समृद्धि का वास होता है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। गुलाबी और लाल रंग मां लक्ष्मी का बेहद ही प्रिय रंग है। अगर आप इन दोनों रंगों को पहन कर धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो धनतेरस पर आप पर माँ लक्ष्मी की खूब कृपा होगी।

धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है। जबकि खरीददारी के लिए 10 नवंबर को धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बीच है। जबकि 11 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट से दोपहर 1 बजकर 57 मिनट के बीच सामान खरीद सकते हैं।

धनतेरस में क्या न करें…

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।