Big News : लंदन से करोड़ों की इन्वेस्टमेंट ले आए धामी, अब तक जुटाया 19,600 करोड़ का निवेश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लंदन से करोड़ों की इन्वेस्टमेंट ले आए धामी, अब तक जुटाया 19,600 करोड़ का निवेश

Yogita Bisht
3 Min Read
CM DHAMI

प्रदेश में विकास को नई गति देने के लिए सीएम धामी लगातार कोशिशें कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस से पहले विदेशों में रोड शो कर सीएम धामी प्रदेश के लिए निवेश जुटा रहे हैं। अब तक 19,600 करोड़ का निवेश जुटा लिया गया है।

अब तक सरकार ने जुटाया 19600 करोड़ का निवेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए दिल्ली से लंदन तक अब तक 19600 करोड़ का निवेश जुटा दिया है। जिसमें से लंदन से 9800 करोड़ का निवेश जुटाया गया है। जबकि करटेन रेजर में 7600 करोड़ का एमओयू दिल्ली में साइन किया गया था। सरकार ने सम्मेलन से पहले लगभग 30 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है।

लंदन से करोड़ों की इन्वेस्टमेंट ले आए धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी लंदन भ्रमण से उत्तराखंड के लिए कोरोड़ों की इनवेस्टमेंट ले आए हैं। तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान नौ हजार आठ सौ करोड़ के एमओयू साइन किए गए। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लंदन दौरे के पहले दिन फ्रांसीसी कंपनी पोमा के साथ उत्तराखंड में रोप वे- केबल कार, निर्माण के लिए 2000 करोड़ का एमओयू साइन किया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन दो अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ दो अलग-अलग एमओयू में 3800 करोड़ और उषा ब्रेको के साथ 1000 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट के एमओयू साइन किए गए।

लदंन में तीसरे दिन तीन हजार करोड़ के MOU साइन किए गए। आगर टेक्नोलॉजी के साथ दो हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया। आगर टेक्नोलॉजी द्वारा उत्तराखण्ड में लिथियम बैटरी प्लांट्स में निवेश करने की सहमति जताई गई। इसी क्रम में आज फ़िरा बार्सिलोना के साथ एक हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया।

अक्टूबर में इन देशों में आयोजित होंगे रोड शो

अक्तूबर में कई देशों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। दुबई, सिंगापुर और कनाडा में अंतरराष्ट्रीय रोड शो आयोजित होने है। जिसके बाद देश में चंडीगढ़, बंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई में रोड शो के माध्यम से निवेशकों को राज्य में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।