Uttarakhand : दो फरवरी को आयोध्या जाएगी धामी कैबिनेट, करेंगे रामलला के दर्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दो फरवरी को आयोध्या जाएगी धामी कैबिनेट, करेंगे रामलला के दर्शन

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
DHAMI CABINATE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दो फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। बुधवार को सीएम धामी ने इसकी जानकारी मीडिया कर्मचारियों के साथ साझा की।

दो फरवरी को आयोध्या जाएगी धामी कैबिनेट

सीएम धामी ने कहा हम सभी वर्चुअल रूप से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह बहुत ही हर्ष-उल्लास और पूरे देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण था। दो फरवरी को कैबिनेट के साथ अयोध्या जाने का फैसला किया है।

कार्यकर्ताओं को भी भेजा जाएगा आयोध्या

सीएम धामी ने बताया आयोध्या जाकर साक्षात रूप से रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक जनपद से 10-10 भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य के लिए अयोध्या भेजा जाएगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।