Big News : धामी कैबिनेट की बैठक आज, प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिल सकती है मंजूरी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

धामी कैबिनेट की बैठक आज, प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिल सकती है मंजूरी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
गुलदार के बढ़ते हमलों पर CM धामी गंभीर, वन विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। बैठक में लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है।

प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मिल सकती है मंजूरी

सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि सीएम धामी ने कहा था कि प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आगामी कैनिबेट में नीति का प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली बैठक में इस नीति को मंजूरी मिल सकती है।

कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के अलावा कर्मचारियों के डीए समेत शिक्षा, पर्यटन और कृषि के साथ कई अन्य विभागों की प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। जिस कारण आगामी कैबिनेट बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।