Highlight : हल्द्वानी में डीजीपी ने लगाई क्लास, कहा-बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी में डीजीपी ने लगाई क्लास, कहा-बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
dgp ashok kumar

हल्द्वानी : डीजीपी बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे अशोक कुमार ने सामाजिक संगठन के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की प्रदेश में अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, प्रदेश की पुलिस को हाइटेक बनाने पर जोर दिया जायेगा जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ़ हो, कुमाऊँ में महिला थाना खोलने के मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की महिला थाने की जरूरत नही है क्योंकि हर थाने में महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती है और महिला अपराधों से सख्ती से निपटा भी जा रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने साइबर क्राइम को आज की सबसे बडी औऱ खतरनाक चुनौती बताते हुए कहा की पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती भी दिखा रही है और कई नाइजीरियन अपराधियों को गिरफ़्तार भी किया गया है, लेकिन साइबर क्राइम से निपटने के लिए जन जागरूकता भी जरूरी है।

Share This Article