Hemkund Sahib Yatra पर आए श्रद्धालु की हुई मौत

Hemkund sahib yatra पर आए श्रद्धालु की हुई मौत, होटल में मृत मिला यात्री

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY

Hemkund sahib की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने मौत हो गई। मृतक होटल के कमरे में अपने साथियों के साथ रूका था। जहां उसकी मौत हो गई।

Hemkund sahib yatra पर आए श्रद्धालु की हुई मौत

Hemkund sahib yatra पर आए एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु अपने साथियों एक होटल में ठहरा था। जहां वो रात को साथियों के साथ ही सोया था।

सुबह जब सबके उठने के बाद भी नहीं उठा तो उसके साथियों ने उसे जगाने की कोशिश की तो वो नहीं उठा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hemkund sahib की यात्रा में दूसरी मौत

Hemkund sahib yatra पर ये दूसरी मौत है। इस से पहले भी रविवार को हेमकुंड साहिब यात्रा में पंजाब के एक श्रद्धालु की रविवार को मौत हो गई थी। जिसमें मृतक अचानक बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

मोहली से यात्रा के लिए आए थे उत्तराखंड

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अमनप्रीत सिंह गिल (25) मोहाली पंजाब से अपने अन्य साथी गुरसेवक, असविंदर हरमणजीत के साथ हेमकुंड यात्रा के लिए घांघरिया आया था। सोमवार सुबह अमनप्रीत सिंह अपने साथी द्वारा उठाने पर भी नहीं उठा।

जिसके बाद उसे गुरुद्वारा घांघरिया अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ चिकित्सालय भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।