National : Devendra Fadnavis होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, अजित पवार और शिंदे होंगे डिप्टी सीएम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Devendra Fadnavis होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, अजित पवार और शिंदे होंगे डिप्टी सीएम

Renu Upreti
2 Min Read
Devendra Fadnavis will be the Chief Minister of Maharashtra

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी विधायक दल की महत्तवपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

अजित पवार और शिंदे होंगे डिप्टी सीएम

इसी के साथ महाराष्ट्र में अजीत पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री होंगे। 5 दिसंबर को देंवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

राज्य सरकार ने किया निमंत्रण पत्र जारी

राज्य सरकार ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र जारी किया है। इस निमंत्रण पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर Devendra Fadnavis का नाम लिखा हुआ है।

Devendra Fadnavis

एक हैं तो सेफ हैं- देवेंद्र फडणवीस

वहीं देवेंद्र फडणवीस के सीएम चुने जाने के बाद नागपुर में उनके आवास के बाहर जश्न का माहौल है। वहीं सूबे का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद धन्यवाद संबोधन में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है। उन्होनें एकनाथ शिंदे का आभार जताया है।

आज राज्यपाल से मिलेंगे महायुति गठबंधन के नेता

आज शाम साढ़े तीन बजे महायुति गठबंधन के नेता राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कुल मुंबई के आजाद मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Share This Article