Uttarakhand : पीआरडी के जरिए तकनीकी पदों पर जल्द होगी तैनाती, कैबिनेट मंत्री ने दिए निर्देश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पीआरडी के जरिए तकनीकी पदों पर जल्द होगी तैनाती, कैबिनेट मंत्री ने दिए निर्देश

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
REKHA ARYA BAITHAK

पीआरडी के जरिए तकनिकी पदों पर जल्द तैनाती कि जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को नियामवली तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।

नियामवली तैयार करने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को विधानसभा में पीआरडी वबिभाग के अधिकारियों कि बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने पीआरडी एक्ट के संशोधन पर मुहर लगा दी है। जल्द नियामवली तैयार कर इसका जीओ जारी किया जाए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को एक माह के भीतर नियामवली बनाने का काम पूरा करने को कहा है।

पीआरडी कर्मचारियों को दी कई सुविधाएं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीआरडी एक्ट में संशोधन से अब राज्य का अपना एक्ट बनाया जा रहा है। जिसके तहत पीआरडी कर्मचारियों को कई सुविधाएं दी जा रही है। पीआरडी एक्ट के तहत गर्भवती महिलाएं को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके साथ ही पीआरडी सेवक भी अब आठ साल तक नौकरी कर पाएंगे। रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी जवानो के लिए तैनाती कि आयु सीमा अब 18 से 42 वर्ष की जा रही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।