National : दिल्ली में घना कोहरा, इन राज्यों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली में घना कोहरा, इन राज्यों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल

Renu Upreti
2 Min Read
Dense fog in Delhi, there may be rain and snowfall in these states, know the weather condition

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरो का ये दौर तीन दिनों तक बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 जनवरी को दिल्ली में शीतलहर चलेगी। अधिकतम और न्यूनताम तापमान क्रमश: 19 और 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्लीवासियों को लगातार सर्द मौसम में तैयार रहने के लिए और कोहरे की स्थिति के कारण यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी से बेहद भारी कोहरा है, जिससे हवाई और ट्रेन यात्रा में देरी हो रही है। बता दें कि 30-31 दिसंबर से उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में घने कोहरे के कारण IMD ने हफ्ते तक जारी रहने वाले ऑरेंज अलर्ट के साथ, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यहां होगी बर्फबारी

वहीं 14 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होगी। 16 या 17 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश संभव हैं।  

इन राज्यों में बारिश की संभावना

पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो राजस्थान में शीत लहर का सामना करने का अनुमान है। 15 जनवरी 2024 के आसपास तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश बंद होने के आसार हैं। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बारिश की उम्मीद हैं।

TAGGED:
Share This Article