Dehradun : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, विपक्ष ने सरकार को घेरा, तैयारियों पर उठाए सवाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, विपक्ष ने सरकार को घेरा, तैयारियों पर उठाए सवाल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
KARAN MAHRA

राज्य में बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को लेकर विपक्ष प्रदेश सरकार को घेरने का काम कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने डेंगू की तैयारियों और मौजूदा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने डेंगू की तैयारियों और मौजूदा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। माहरा ने ने कहा कि सरकार ने 40 लाख रुपए नगर पालिका को फोगिंग के लिए दिए। लेकिन डेंगू से बचाव के लिए राज्य के किसी भी इलाकें में फोगिंग होती नजर नहीं आई है।

नहीं थम रहा डेंगू का कहर

माहरा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर खोदे गए सड़कों में हो रहे जलभराव के चलते डेंगू पनप रहा है और सरकार केवल मूक दर्शक बनी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में अभी तक डेंगू के चलते 12 मौत हो चुकी है। 1100 सौ से ज्यादा एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। बावजूद इसके सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।