Highlight : पौड़ी में उठी मूल निवास, भू-कानून के साथ स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग, विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पौड़ी में उठी मूल निवास, भू-कानून के साथ स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग, विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन

Yogita Bisht
2 Min Read
पौड़ी में धरना-प्रदर्शन

मूल निवास, भू-कानून के साथ स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग एक बार फिर से तेजी से उठने लगी है। बीते दिन गैरसैंण में इसके लिए पूरे प्रदेश से लोग जुटे थे। जिसके बाद पौड़ी में लोगों ने इसकी मांग एक बार फिर से उठाई है। विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट के पास इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया।

मूल निवास, भू-कानून के साथ स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग

पौड़ी जिले में नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के आवाह्न पर शहर के विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट के समेत हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर प्रदेश में मूल निवास, सशक्त भू कानून तथा स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन

धरना दे रहे लोगों ने बताया कि मूल निवास, भू-कानून समन्वय समिति के आवाह्न पर प्रदेश व्यापी आंदोलन गैरसैंण में किया जा रहा है। बताया कि नागरिक कल्याण मंच द्वारा प्रदेश में लंबे समय से उठ रही मूल निवास सशक्त भू-कानून तथा गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग का समर्थन करता है।

सरकार जल्द पूरी करें हमारी मांग

उन्होंने बताया कि आज मांगों के समर्थन में विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यालय पौड़ी में धरना प्रदर्शन किया गया। सरकार से जल्द प्रदेश तीनों मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इस मौके पर नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति, कांग्रेस, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, व्यापार सभा समिति विभिन्न संगठनों और आम नागरिकों की भी इस दौरान मौजूदगी रही।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।