National : दिल्ली यूनिवर्सिटी को 10 साल बाद मिला NSUI का अध्यक्ष, 2 सीटों पर ABVP विजयी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली यूनिवर्सिटी को 10 साल बाद मिला NSUI का अध्यक्ष, 2 सीटों पर ABVP विजयी

Renu Upreti
1 Min Read
Delhi University gets NSUI President after 10 years

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया यानी एनएसयूआई ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है। अखिल भारतीय परिषद यानी एबीवीपी ने सचिव और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। बता दें कि कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने 10 साल बाद अध्यक्ष पद अपने नाम किया है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

किसे मिले कितने वोट?

  • अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रौनक खन्नी को कुल 15728 वोट मिले थे, वहीं एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 14552 वोट मिले।
  • उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप को 17734 और एनएसयूआई के यश नांदल को कुल 12299 वोट मिले थे।
  • सचिव पद पर एबीवीपी की मित्रविंदा कर्णवाल को 13076 वोट तो एनएसयूआई की नम्रता जेफ मीणा को कुल 12124 वोट मिले।
  • संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के लोकेश को कुल 17067 वोट तो एबीवीपी के अमन कपासिया को 11774 वोट मिले थे।

Share This Article