Big News : बीजेपी नेता के बेटे को हरिद्वार से उठा ले गई दिल्ली पुलिस, वांटेड चल रहा था आरोपी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बीजेपी नेता के बेटे को हरिद्वार से उठा ले गई दिल्ली पुलिस, वांटेड चल रहा था आरोपी

Yogita Bisht
2 Min Read
arest

भारतीय जनता पार्टी के नेता के बेटे को दिल्ली पुलिस हरिद्वार से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे के मामले में वांटेड चल रहा था।

BJP नेता के बेटे को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री के बेटे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। बता दें कि आरोपी दिल्ली से नशीले पदार्थ में वांटेड था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस उसे बीते कुछ दिनों से नवोदय नगर में ढूंढ रही थी।

दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे हैं दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के नवोदय नगर रोशनाबाद निवासी अर्चित को दिल्ली पुलिस लेकर गई है। अर्चित के खिलाफ दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली में वांटेड होने के बाद अर्चित वापस हरिद्वार आ गया और पिछले कुछ दिनों से वो यहीं रह रहा था। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस सोमवार को सिडकुल थाने में पहुंची। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया।

कई दिनों से पुलिस कर रही थी रेकी

बताया जा रहा है कि बीते की दिनों से भाजपा नेता के बेटे की दिल्ली पुलिस सिविल वर्दी में रेकी कर रही थी। जैसे ही पुलिस को मौका मिला पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस वैधानिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बीजेपी नेता के बेटे को अपने साथ दिल्ली लेकर गई है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।