Dehradun : देहरादून : थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, सालों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, सालों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
रोई महिला

ayodhaya ram mandir

देहरादून : उत्तराखंड में भी दुष्कर्म के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर मामलों में आरोपी पड़ोसी, गांव का या रिश्तेदार ही निकला। वहीं आपको बता दें कि देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला थाने के बाहर धरने पर बैठ गई है। महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का आऱोप लगाया है और आज से 20 दिन पहले सहसपुर थाने में युवक के खिलाप मुकदमा दर्ज करवाया था लेकिन महिला पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर थाने के बाहर भूख हड़ताप पर बैठ गई है। महिला का आरोप है कि 20 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं ढूंढ़ पाई है। वहीं महिला के धरने पर बैठने से थाने में पुलिस वालों के होश उड़ गए हैं।

जानकारी मिली है कि सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 17 जुलाई को सहसपुर थाना पुलिस में तहरीर दी थी और अमित चौहान निवासी छरबा निवासी युवक पर पिछले 14 सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने गुपचुप तरीके से शादी कर दी है। जब महिला के इस बारे में पता चला तो वो पुलिस के पास पहुंची औऱ मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने आरोपी पर शारिरिक शोषण करने और जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस के काम से नाखुश है। उसका पुलिस से सवाल है कि आखिर आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

वहीं इस पूरे मामले पर एसएसआई कुलदीप पंत का कहना है कि आरोपी फरार है लेकिन उसकी तलाश लगातार टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई है लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article