Dehradun : आने वाले साल में और स्मार्ट हो जाएगा देहरादून, देखिए क्या होगा खास बदलाव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आने वाले साल में और स्मार्ट हो जाएगा देहरादून, देखिए क्या होगा खास बदलाव

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
dehradun

अगले साल की आखिरी तिमाही तक देहरादून शहर औऱ स्मार्ट बनेगी। जी हां इसकी कवायद उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने शुरु कर दी है। देहरादून को स्मार्ट बनाने के लिए सरकार 1407 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। शहरी विकास विभाग ने इसके लिए कमर कस ली है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड को जहां कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सभी कार्यों की समयसीमा भी तय कर दी गई है।

बता दें कि सरकार का लक्ष्य है कि देहरादून को स्मार्ट बनाने का 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस निर्धारित समय के भीतर देहरादून को स्मार्ट बनाने का काम हो रहा है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के मुताबिक, वर्ष 2021 तक स्मार्ट सिटी के ज्यादातर काम धरातल पर लाने का मकसद रखा गया है। शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट सिटी के काम किए जा रहे हैं।

आपको बता कि स्मार्ट सिटी में आपको 30 इलेक्ट्रिक बसें देहरादून की सड़कों में दौड़ती दिखेंगी। साथ ही ग्रीन बिल्डिंग बनाई जाएंगी। इसी के साथ आपको दिलाराम चौक पर 100 फीट का तिरंगा दून की शान बढ़ाएगा। ड्रेनेज प्लान का काम किया जाएगा।

Share This Article