Dehradun : देहरादून में दोपहिया वाहन में दो सवारियों को बैठने की छूट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में दोपहिया वाहन में दो सवारियों को बैठने की छूट

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news
appnu uttarakhand newsदेहरादून : लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टसिंग के नियम का पालन करने के लिए दोपहिया वाहन जैसे बाइक, स्कूटर, स्कूटी पर सिर्फ एक ही सवारी बैठने का आदेश, नियम था। वहीं अब अनलॉक-1 में वाहनों में सवारियों को लेकर असजमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन देहरादून डीएम ने लोगों की मंशा को दूर कर दिया है।

जी हां अब बाइक-स्कूटर पर अब दो लोग बैठकर जिले में आ-जा सकेंगे। जिले में दोपहिया वाहन में दो सवारियों को बैठने की छूट दी गई है। मगर दोनों सवारियों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा।जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के तय मानक के अनुसार ही उनका संचालन कर सकते हैं।

देहरादून जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया की दोपहिया वाहन पर सीट के अनुसार दो सवारियां बैठ सकती है। इसी के साथ डीएम ने बताया कि चार पहिया वाहनों में राज्य सरकार के नियम के अनुसार चालक के साथ तीन सवारियां बैठ सकती है। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर जाने के लिए मास्क अनिवार्य होगा।

Share This Article