Big News : देहरादून: विकासनगर के त्यूणी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत तीन घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून: विकासनगर के त्यूणी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत तीन घायल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
VIKASNAGAR ROAD ACCIDENT

देहरादून जनपद के विकासनगर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। अचानक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दो की मौत तीन घायल

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घटना 3:30 बजे की बताई जा रही है। बता दें एक कार छुमरा से त्यूणी जा रही थी। इसी दौरान रायगी रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। कार में पांच लोग सवार थे। इसमें से दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। जहां मृतकों के शव और घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान चंदन(30) पुत्र पदम सिंह बंटी(16) पुत्र दीवान सिंह के रूप में हुई है। घायलों में दीवान सिंह(40) वाहन चालक, रितिक चौहान( 16) पुत्र दीवान सिंह, नक्क्ष चौहान(6) पुत्र चंदन सिंह शामिल हैं। सभी लोग एक ही गांव छुमरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।