Big News : देहरादून : रिजॉर्ट में छापा मार पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, 14 लड़कियां पकड़ी, पांच लोग हुए गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : रिजॉर्ट में छापा मार पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, 14 लड़कियां पकड़ी, पांच लोग हुए गिरफ्तार

Yogita Bisht
2 Min Read
bust prostitution देह व्यापार

राजधानी दून में एक बार फिर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कल देर रात पुलिस ने एक रिजॉर्ट में छापा मार कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने 14 लड़कियां पकड़ी और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

राजधानी में पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़

पुलिस ने राजधानी में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा किया है। एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारकर देह व्यापार का भंड़ाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रिजॉर्ट से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं अनैतिक देह व्यापार मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस को होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात रिजॉर्ट में छापा मारा। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

आरोपियों पर एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।