Dehradun : देहरादून : ओएनजीसी के डीजीएम ने काटी दोनों हाथों की नस, अस्पताल में भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : ओएनजीसी के डीजीएम ने काटी दोनों हाथों की नस, अस्पताल में भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
corona virus
corona virus
सांकेतिक तस्वीर

देहरादून : बीते दिन 10 सितंबर को देहरादून के सबसे चर्चित ओएनजीसी के डीजीएम ने अपनी दोनों हाथ की नस काट ली जिसके बाद उन्हें पहले ओएनजीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर सिनर्जी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना कैंट पुलिस ने जानकारी दी कि उनको 10 सितंबर को MLC, सिनर्जी अस्पताल के माध्यम से करीबन 8 बजे सूचना मिली कि कि एक व्यक्ति खेमलाल उम्र 57 वर्ष पुत्र इतवारी लाल निवासी 194 बद्रीश कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून ने अपने दोनों हाथों की नस काट ली है और अस्पताल में भर्ती हैं। इस सूचना पर तत्काल थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में जाकर जांच की तो मरीज की पहचान खेमराज, ओएनजीसी में डीजीएम-ईनटी के पद पर कार्यरत…के रुप में हुई जिन्होंने बीती शाम लगभग 4 बजे अपने कार्यालय में दोनों हाथों की नस काट ली, जिनको कार्यालय स्टाफ द्वारा ओएनजीसी हॉस्पिटल भर्ती कराया औऱ हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर सिनर्जी अस्पताल भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद सहकर्मीयों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि खेमराज ने अपने कार्यालय में हाथों की नस काटी है। खेमराज उपरोक्त अस्पताल में भर्ती है और उनका उपचार चल रहा है। जानकारी दी कि वो अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। कारणों के संबंध में जांच जारी है।।

Share This Article