देहरादून : कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस दिन-रात सड़कों पर तैनात है। जिनका घर परिवार है लेकिन वो दूसरों के परिवार को बचाने के लिए और दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए लगे हुए हैं।
इस बीच देहरादून से बुरी खबर आई। देहरादून के प्रेम नगर थाना में तैनात सिपाही की देर रात ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। सिपाही का नाम संजय गुर्जर है जो की बीती रात प्रेमनगर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान उनकी बाइक रपट गई जिसमे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद सिपाही को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया लेकिन आज मंगलवार को सिपाही ने दम तोड़ दिया। इस खबर से पूरे पुलिस महकमे और जवान के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी मिली है कि पुलिस जवान संजय काफी खुशमिजाज इंसान थे और मिलनसार थे। वो सब से घुल मिलकर रहते थे।
वहीं आज देहरादून में सिपाही को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने जवान को कंधा दिया और अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे जिन्होंने पुलिस जवान को अंतिम सलामी दी।
सिपाही पीपीई किट लेकर क्वारंटीन सेंटर बिधोरली गया था
जानकारी मिली है कि बीती रात सिपाही पीपीई किट लेकर क्वारंटीन सेंटर बिधोरली गया था। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। उसे लोगों द्वारा सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज मंगलवार को दोपहर के समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक 2006 बैच का सिपाही था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। परिवार में कोहराम मच गया है।