Dehradun : देहरादून DM ने किया आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले अधिकारी, कार्रवाई के निर्देश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून DM ने किया आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले अधिकारी, कार्रवाई के निर्देश

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Cm pushkar dhami

Cm pushkar dhami

देहरादून जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने आज आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा परिचालन केन्द्र में तैनात कार्मिकों से जिले में बारिश के कारण अवरूद्ध सड़कों की संख्या एवं खोली गयी सड़कों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केन्द्र की सुस्त कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें सुधार लाने के और आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी रजिस्टर की जांच करते हुए ड्यूटी पर 2 अधिकारियों के अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित कर्मचारियों के विभागाध्यक्ष को कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को दिये है।

वहीं जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को कर्मचारियों का 15 दिन के रोस्टरवार ड्यूटी लगाते हुए सम्बन्धित कर्मचारियों के नाम और मोबाईल न नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश भी दिये।

Share This Article