Big News : देहरादून : छुट्टी के बावजूद स्कूल खोलने पर कई स्कूलों को नोटिस जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : छुट्टी के बावजूद स्कूल खोलने पर कई स्कूलों को नोटिस जारी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: सरकार स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर चुकी है। सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से आदेशों का पालन करना है। आदेश के अनुसार स्कूलों में केवल बच्चों की ही नहीं, शिक्षकों की भी छुट्टी होनी चाहिए। इसके बावजूद दून के बड़े स्कूल पालन नहीं कर रहे हैं। इन स्कूलों में टीचरों की संख्या भी सामान्य स्कूलों से ज्यादा है।

दून के बड़े स्कूलों में शामिल टोंस ब्रिज स्कूल, शेम्फोर्ड दून स्कूल, सैंटॉर्म स्कूल में छात्रों के लिए तो बंद थे, लेकिन शिक्षकों के लिए बंद नहीं किया गया। शिक्षक छुट्टी नहीं होने से घबराए हुए हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों के लिए भी छुट्टी होनी चाहिए। सरकार का आदेश भी पूरी तरह शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का है। ऐसे में स्कूल सीधे तौर पर सरकार के आदेशों का उल्लंन कर रहे हैं।

वहीं बता दें कि आदेश के बावजूद देहरादून में कई स्कूल खोले गए जिसके बाद कुछ स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली ने जिलाधिकारी के निर्देशों का संज्ञान लेते हुए स्कूलों को बंद करवाया और उनसे जिलाधिकारी के आदेश के उल्लंघन करने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कहा कि अब अगर किसी ने विद्यालय खोला तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Share This Article