Dehradun : देहरादून ब्रेकिंग : आज रात से शराब की दुकानें रहेंगी बंद, डीएम का आदेश जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून ब्रेकिंग : आज रात से शराब की दुकानें रहेंगी बंद, डीएम का आदेश जारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

dehradunदेहरादून: देहरादून में शराब के शौकीनों के लिए अहम खबर है। जी हां क्योंकि आज से कल 2 अक्टूबर तक शराब की दुकानें बंद  रहेंगी। इसका आदेश भी जिलाधिकारी ने जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है जिसके उपलक्ष्य में आज रात से ही शराब की दुकानें बंद करने का आदेश है जो की बीते दिन 2 अक्टूबर को भी बंद रहेंगी। जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसका आदेश भी जारी किया है।

डीएम के आदेश के अनुसार आज 01 अक्टूबर की रात 10 बजे से 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सम्पूर्ण दिवस में शराब दुकाने बन्द रखने के आदेश दिये गये हैं। इसके लिए उप जिलाधिकारी, बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक, क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों को जिले की सभी देशी/ विदेशी शराब दुकानों की बंदी और अवैध रूप से होने वाली विक्री पर रोक सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही जिला आबकारी अधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है। सभी आबकारी निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में बंदी के लिए चैकिंग अभियान कार्य भी करेंगे।

Share This Article