Big News : देहरादून ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोग थे सवार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून ब्रेकिंग : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोग थे सवार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून : आजु बुधवार सुबह देहरादून आशा रोड़ी चैक पोस्ट के पास एक कार खाई में जा गिरी जिसमे एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल भेजा। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार दिल्ली नंबर की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर (DL1ZA-8524 Ertiga) आज सुबह करीबन 5.30 बजे आशारोड़ी चैकपोस्ट के पास अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमे सवार 6 लोग घायल हो गए। जानकारी मिली है कि कार में 6 ही लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस से जानकारी मिली है कि दुर्घटना में कार सवार सभी व्यक्तियों को हल्की चोटें आयी है। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

घायलों का नाम पता 
1-राकेश मंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला निवासी 32 महाराणा प्रताप मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 70 वर्ष
2-मदन मोहन मंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मंडोला उम्र 70 वर्ष
3- गोपाल कृष्ण मंडोला पुत्र नारायण प्रसाद मंडोला उम्र 72 वर्ष
4-सुशीला मंडोला पत्नी मदन मोहन मंडला उम्र 71 वर्ष
5-लीला मंडोला पत्नी गोपाल कृष्ण मंडोला उम्र 63 वर्ष समस्त निवासी उपरोक्त
6-विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 22 वर्ष (चालक)

Share This Article