Dehradun : देहरादून : प्लास्टिक की वस्तुओं के इस्तेमाल पर लगा बैन हटा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : प्लास्टिक की वस्तुओं के इस्तेमाल पर लगा बैन हटा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsदेहरादून : पॉलीथिन, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जहां लगातार नगर निगम जोर देता आया है, तो वहीं अब लॉकडाउन के चलते दुकानों में फिर से प्लास्टिक का इस्तमाल जमकर किया जा रहा है.

इस पर देहरादून के मेयर सुनीय उनियाल गामा का कहना है कि लॉकडाउन के चलते फिलहाल ये प्रतिबंध हटाया जा रहा है, जब तक लॉकडाउन चलता है तब तक इस अभियान को रोका गया है, जैसे ही लॉकडाउन खत्म होता है वैसे ही सुचारू रूप से प्लास्टिक अभियान शहर भर में चलाया जायेगा..

बता दें कि मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रतिबंध स्थगित करने का आदेश जारी किया है। नए आदेश के बाद एक अगस्त 2019 को जारी आदेश अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सरकार के सामने कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव कार्य में कई तरह की चुनौतियां आ रही हैं। प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक साधनों की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। जिला प्रशासन राहत सामग्री, भोजन वितरण, पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्लास्टिक की वस्तुएं इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हैं। ऐसी स्थिति में सरकार ने ये निर्णय लिया है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल दोबारा शुरू किया जा सकेगा

Share This Article