Highlight : 12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे लोहाघाट, तैयारियों में जुटी भाजपा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे लोहाघाट, तैयारियों में जुटी भाजपा

Yogita Bisht
2 Min Read
LOKSABHA ELECTIONS

12 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लोहाघाट द्वारा प्रस्तावित है जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

12 अप्रैल को रक्षा मंत्री आएंगे लोहाघाट

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 अप्रैल को उत्तराखंड के लोहाघाट में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। लोहाघाट में रक्षा मंत्री चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, प्रभारी रामदत्त जोशी व विधानसभा संयोजक पूरन सिंह फर्त्याल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ रामलीला मैदान लोहाघाट का निरीक्षण किया।

जनसभा को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया 12 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लोहाघाट दौरा प्रस्तावित है। लोहाघाट में रक्षा मंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि भीड़ के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे। उन्होंने कहा सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट गए हैं।

सैनिक बाहुल्य जिला है चंपावत

बता दें कि चंपावत जिला सैनिक बाहुल्य जिला है। भाजपा नेताओं का कहना है कि रक्षा मंत्री के आने पर सभी सैन्य परिवार वो पूर्व सैनिकों के साथ-साथ आम जनमानस रक्षा मंत्री को सुनने बड़ी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के दौरे से लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुत बड़ा फायदा होगा। बता दें कि पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सात अप्रैल को लोहाघाट का दौरा प्रस्तावित था। लेकिन किन्हीं कारणों से 12 अप्रैल को होगा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।