Big News : देहरादून में रक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात, 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में रक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात, 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

Yogita Bisht
2 Min Read
Defence Minister
international conference

राजधानी देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहै है कि भारत का स्वर्णिम भविष्य का अर्थ दुनिया का स्वर्णिम भविष्य है।

2047 तक भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

अब देश में धर्म और जाति के आधार पर नहीं होता काम

रक्षा मंत्री ने कहा कि अब देश की प्रगति अब राम भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती है। हमें अब देश की प्रगति पुरुषार्थ से खुद करनी होगी। साल 2047 तक हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। हम मजबूत डेमोक्रेसी लाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब धर्म और जाति के आधार पर देश में काम नहीं होता है।

सैन्य दृष्टिकोण से भारत का भविष्य सुनहरा

रक्षा मंत्री ने कहा कि सैन्य दृष्टिकोण से भारत का भविष्य बहुत ही सुनहरा है। अब देश की बेटियों के लिए सेना के दरवाजे खोल दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अब हम कई देशों को डिफेन्स प्रोडक्ट एक्सपोर्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही हम आज आर्म्स एक्सपोर्टर बन गए हैं और दुनिया के 25 देशों में भारत हथियार सप्लाई कर रहा है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।