Big News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, सीएम धामी ने किया स्वागत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, सीएम धामी ने किया स्वागत

Yogita Bisht
1 Min Read
RAJNATH SINGH (1)

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय देहरादून दौरे पर हैं। शाम चार बजे वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किय।

एक स्कूल के कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वो एमआई-17 हेलीकॉप्टर से वहां से देहरादून के लिए रवाना हुए। केंद्रीय रक्षा मंत्री देहरादून दौरे के दौरान एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वो रात करीब साढ़े आठ बजे वापस लौट जाएंगे।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।