Pauri Garhwal : लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में आए होमगार्ड के जवान की हुई मौत, ये बताया जा रहा कारण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में आए होमगार्ड के जवान की हुई मौत, ये बताया जा रहा कारण

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
DEAD BODY

लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में आए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके घर भेज दिया है।

चुनाव की ड्यूटी में आए होमगार्ड के जवान की मौत

मृतक की पहचान ओमकार (59) पुत्र रामस्वरूप निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पौड़ी के कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह प्लाटून कमांडर होमगार्ड राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक बताया जा रहा कारण

कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया कि होमगार्ड जवान की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वर्तमान में वह होमगार्ड कंपनी कटरा जिला शाहजहांपुर में तैनात थे। डॉक्टरों के अनुसार होमगार्ड जवान की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के शव को शाहजहांपुर उनके पैतृक गांव भेज दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।