Big News : नाले में तीन साल के मासूम की लाश मिलने से मचा हड़कंप, तीन दिन पहले आंगन से हो गया था गायब - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नाले में तीन साल के मासूम की लाश मिलने से मचा हड़कंप, तीन दिन पहले आंगन से हो गया था गायब

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY

बाजपुर के गांव नरखेड़ा में तीन दिन पहले मासूम अपने घर के आंगन में खेल रहा था। लेकिन इसी दौरान वो अचानक से कहीं गायब हो गया। परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी वो नहीं मिल पाया। तीन दिन बाद मासूम का शव नाले से मिला है। जिस से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घर के आंगन से अचानक हो गया था लापता

मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को दोपहर के समय गांव नरखेड़ा निवासी अजय कुमार का तीन साल का बेटा घर के आंगन में खेल रहा था। लेकिन इसी बीच वो अचानक से गायब हो गया। काफी खोजबीन करने पर बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।

जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई। तहरीर दर्ज होने के बाद बच्चे की तलाश के लिए कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गई। बुधवार सुबह से पुलिस टीम बच्चे की तलाश कर रही थी।

नाले से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए घर के पास ही नाले में खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने नाले का पानी निकालकर जेसीबी मशीन से खोजबीन की। इसी दौरान मासूम का शव नाले से ही बरामद हुआ। शव के मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद से पूरा गांव शोक में डूब गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।