Almora : सोमेश्वर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर, नक्सली मुठभेड़ में हुए थे शहीद, कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सोमेश्वर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर, नक्सली मुठभेड़ में हुए थे शहीद, कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
ALMORA NEWS

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत कमल भाकुनी (24) का पार्थिव शरीर गुरुवार को सोमेश्वर पहुंच गया है। पार्थिव शरीर पहुंचते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नक्सली मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले 16 कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत कमल सिंह भाकुनी की शहादत को वह शत शत नमन करती हैं। हमें अपने शहीद को खोने के दुख के साथ-साथ स शहीद की शहादत पर गर्व है।

चार साल पहले ही सेना में हुए थे भर्ती

कमल सिंह भाकुनी चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पहले ही वो छुट्टी के बाद ड्यूटी पर पहुंचे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल के बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं। ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी के मुताबिक कमल गोली लगने से शहीद हुए हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।