Highlight : यहां संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यहां संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
DEAD BODY

बागेश्वर के पिंगलों के बजवाड़ गांव में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव

घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पटवारी राकेश कुमार आर्या ने बताया कि पटवारी क्षेत्र पिंगलों के बजवाड़ के जंगल में ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलते ही वह राजस्व पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर गए। पटवारी ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त की।

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की पहचान कृष्णा दयाल (55) निवासी बजवाड़ गांव के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने बताया कि शव के शरीर में कई जगह पर गहरे घाव है। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।