Haridwar : सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, राहगीरों में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई पहचान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, राहगीरों में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई पहचान

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, राहगीरों में मचा हड़कंप

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

मृतक के शिनाख्त के प्रयास जारी

मृतक व्यक्ति की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।