Big News : देहरादून में यहां मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून में यहां मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
दुधली मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के दुधली मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। दुधली रोड पर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर थाना क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक युवक के मुंह और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। युवक की पहचान अमित कुमार निवासी दुधली रोडके रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।