Dehradun : जंगल में पेड़ से लटका मिला वन विभाग के कर्मचारी का शव, मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जंगल में पेड़ से लटका मिला वन विभाग के कर्मचारी का शव, मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर क्षेत्र के ओखला गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक वन विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

घटना शुक्रवार की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय डोभाल ने शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारकर मृतक की शिनाख्त शुरू की। मृतक की पहचान गौरव डोभाल (28) पुत्र भरोसेलाल निवासी सरकारी जंगलात कालोनी किद्दूवाला के रूप में हुई।

परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गौरव पिछले एक महीने से गुमशुदा चल रहा था। गौरव के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।