Udham Singh Nagar : फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों में मातम, पुलिस जांच में जुटी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों में मातम, पुलिस जांच में जुटी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
DEAD BODY NEW

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

मामला बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्तयार निवासी वार्ड नंबर 12 शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है।

सुबह मुख्तयार की बेटी सानिया (16) का शव कमरे के छत पर लगी बल्ली में चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। किशोरी के परिजनों ने आनन-फानन में फंदा काटकर लड़की को नीचे उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों में मातम

घटना के बाद से किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दे मृतका के पिता ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।