Big News : नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, चाकू की नोक पर दिया था घटना को अंजाम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, चाकू की नोक पर दिया था घटना को अंजाम

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
AROPI GIRAFTAR

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू और तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने टीम को 25000 इनाम और आईजी गढ़वाल ने 50000 इनाम देने की घोषणा की है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया बदमाशों को गिरफ्तार

घटना का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने आठ टीमों का गठन किया था। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा कर चार आरोपियों को मुजफ्फरनगर और एक आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बदमाशों द्वारा महिलाओं से लूटी सभी ज्वेलरी को भी बरामद कर लिया है।

बता दें पांच बदमाशों ने मंगलवार को नेहरू कॉलोनी निवासी संदीप अग्रवाल के घर में दिन में घुसकर सभी लोगों को बंधक बनाया था। जिसके बाद लूट की घटना को अंजाम देकर घर में रखी तकरीबन तीन लाख के जेवर और 12 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।