Big News : गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, जानें शुभ मुहूर्त - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, जानें शुभ मुहूर्त

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
GANGOTRI DHAM

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त आज शारदीय नवरात्री के पहले दिन तय हो गई है। गंगोत्री धाम के रावल तीर्थ पुरोहितों ने कपाट बंद होने का समय कर दिया है।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय

बता दें गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएंगे। 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व और अभिजीत मुहूर्त की शुभ वेला पर ठीक 11 बजकर 45 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए आगामी छह महीने के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने जा रहे हैं।

नवरात्रि के पहले दिन होती है तिथि तय

बता दें हर साल नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम के मंदिर समिति एवं रावल तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय करते हैं। बताते चले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को पूरे विधि-विधान के साथ खोले गए थे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।