Big News : चारधाम में दर्शन 12.35 लाख पार, मौसम साफ होने के बाद यात्रा ने पकड़ी रफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चारधाम में दर्शन 12.35 लाख पार, मौसम साफ होने के बाद यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

Yogita Bisht
2 Min Read
char dham yatra

चारधाम यात्रा चरम पर है। हर दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2.35 लाख के पार पहुंच गई है।

चारधाम में अब तक 12.35 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में शुरू होने के बाद कुछ समय तक मौसम बिगड़ने के कारण यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई थी। लेकिन मौसम साफ होने के बाद यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक चारधाम में 12.35 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। प्रतिदिन चारधामों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

मौसम देता साथ तो बनता नया रिकॉर्ड

मौसम के लगातार बदलने बारिश और बर्फबारी के कारण चारधाम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम का असर यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा। अगर मौसम साथ देता तो एक महीने में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन जाता।

पिछले साल एक महीने में 13.32 लाख श्रद्वालुओं ने दर्शन किए थे। जबकि इस बार एक महीने में 12.35 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार एक महीने की यात्रा में यात्रियों की संख्या 97 हजार कम है।

चारधाम में 50 लाख का आंकड़ा पार करने का अनुमान

सरकार चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन के का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंचने का अनुमान लगा रही है। मौसम सही होने के बाद अब तक हर दिन 50 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।