Highlight : चाय बनाते हुए फटा सिलिंडर, मौके पर मची चीख-पुकार, एक महिला झुलसी, तीन घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चाय बनाते हुए फटा सिलिंडर, मौके पर मची चीख-पुकार, एक महिला झुलसी, तीन घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
सिलिंडर फटा

पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते हुए अचानक एक घर में सिलिंडर फट गया। सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटा जिस से पूरे मकान में आग लग गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई।

चाय बनाते हुए अचानक फटा सिलिंडर

हल्द्वानी में पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में एक घर में एक महिला चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने से तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जिस वक्त मकान में आग लगी उस वक्त लोग घर में ही मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे।

एक महिला झुलसी, तीन घायल

सिलिंडर फटने की घटना में जहां एक महिला झुलस गई तो वहीं दो बच्चों और एक महिला को सिलिंडर के अवशेष शरीर में लगने से चोटें आई हैं। झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य तीन घायलों को अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

आग लगने से लाखों का नुकसान

बताया जा रहा है कि घर में पूजा-पाठ होनी थी जिसके लिए महिलाएं तैयारी कर रहीं थी। परिवार की महिलाएं सुबह 4:30 बजे घर के निचले तल में चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर फट गया और आग लग गई। आग के कारण फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। जिस से आग ने और भी भीषण रूप ले लिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।